नजीबाबाद। लायंस क्लब रेनबो देहरादून शाखा ने वसंत पंचमी उत्सव उल्लास के साथ मनाया। महिलाओं ने समाजसेवा के संकल्प के साथ वसंत ऋतु आगमन का स्वागत करते हुए पतंग उड़ाई।
लायंस क्लब रेनबो देहरादून के डीजी विनय मित्तल के निर्देशन और नजीबाबाद शाखा की सर्विस कमेटी चेयरमैन नीलम माहेश्वरी के निर्देशन में वसंत पंचमी उत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने वसंत गीत गुनगुनाए। साथ ही पतंग उड़ाकर वसंत पंचमी का स्वागत किया। जनजागृति के संदेश समाज को पतंगों के माध्यम से पहुंचाने का संकल्प लिया। शालू सिंघल, स्वाति माहेश्वरी, सीमा अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, अरुणा मित्तल, रिंकू जैन, नेहा गर्ग, नीलम अग्रवाल ने समाज को धूम्रपान से मुक्ति दिलाने, जल संरक्षण, रक्तदान, नेत्रदान, पर्यावरण सुरक्षा और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति समाज को जागरूक करने का भी निर्णय लिया। वसंत पंचमी उत्सव में विनीता अग्रवाल, सुलेखा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल उपस्थित रहीं।