धामपुर। कृषि विभाग की ओर से बुधवार को ब्लाक के ड्वाकरा हॉल में किसान मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ ब्लाक प्रमुख अतुल कुमार ने किया। उन्होंने किसानों को सरकार की योजनाओें का अधिक से अधिक लाभ उठाने का सुझाव दिया। गन्ने, गेहूं, सरसों आदि की फसलों में लगने वाले रोग ओर उनके निदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एससीडीआई अमित कुमार पांडेय ने किसानों को गन्ने की खेती करने पर जोर दिया। परियोजना निदेशक योगेेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सरकारी गोदामों से प्रमाणित किस्म के बीजों से ही फसलों की बुआई करें। बीज के मामले में किसानों को किसी बात से समझौता नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम में सत्यप्रकाश, अनिल कुमार, सुबोध कुमार, भोपाल सिंह, देशबंधु आदि मौजूद रहे।