फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक विरोधी है भाजपा सरकार : राजेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक विरोधी है भाजपा सरकार : राजेश
विज्ञापन

धामपुर। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा मुरादाबाद के मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप ने प्रदेश की सरकार पर शिक्षक विरोधी नीति की निंदा की। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार वित्तविहीन शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है। सरकार को लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होकर संघर्षरत रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उन्होंने कहा कि यूपी सरकार शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पिछली सरकार ने वित्तविहीन शिक्षकों के मान सम्मान के लिए प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया था। लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही मानदेय को बंद कर दिया। शिक्षकों को नई नियमावली बनाने के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। मंडलीय प्रवक्ता सुशील कुमार शर्मा ने भी सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों की आलोचना की। कहा कि संगठन को मजबूत बनाएं, जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान संध्या सिंह, आरती सिंह, ज्योति सिंह, संजय सिंह, पारुल, प्रियंका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें