फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्गो की बदहाली को दूर कराने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव मीरापुर-मोदीवाला के ग्रामीणों ने बदहाल मार्गों का निर्माण कराने की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को गांव में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि रास्तों की बदहाली से ग्रामीण परेशान हैं और जनप्रतिनिधि समस्या का समाधान नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कालागढ़ रोड से सीधा जाने वाला मार्ग अभी भी कच्चा है। मार्ग निर्माण कराने को वह कई क्षेत्र के सांसद और विधायक से मिल चुके हैं। लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीण हाफिज जाकिर, अब्दुल हमीद, याकूब अहमद, अब्दुल समद, आमिर खान, फैजान सैफी, मंसूरी, हबीब, अवतार सिंह, जैल सिंह आदि का कहना है कि कालागढ़ रोड जामुनावाला से सीधे गांव को जाने वाले मार्ग की दूरी तीन किमी है। यह मार्ग आजादी के बाद से अब तक कच्चा है। मार्ग ही बदहाली से उन्हें लंबी दूरी तय कर दूसरे रास्तों से जाना पड़ता है। गांव चौहड़वाला से होकर मीरापुर-मोदीवाला मार्ग भी बदहाल है। मार्ग पर स्थित नहर की पुलिया भी क्षतिग्रस्त है। ग्रामीणों को गांव तक पहुंचने में लगभग आठ किमी लंबे मार्ग की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से मार्ग निर्माण कराए जाने की मांग की है। कहा कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो आंदोलन होगा। वहीं, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव कुमार गौतम का कहना है कि निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें