फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरू का प्रकाशपर्व श्रद्धापूर्वक मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु का प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया
विज्ञापन

बिजनौर/स्योहारा/नगीना। सिख पंथ के प्रवर्तक गुरु नानकदेव जी का प्रकाश पर्व जिले भर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गुरुद्वारों को शानदार तरीके से सजाया गया और निशान साहिब का चोला बदला गया। वक्ताओं ने गुरु नानक के बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
गुरुद्वारा सिंह सभा नई बस्ती बिजनौर में श्री गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारे में अखंड पाठ रागी जत्था भाई परमजीत सिंह, साथी गुरदीप सिंह, हजूरी जत्था भाई अमरजीत सिंह और उनके साथियों ने किया। इसके बाद गुरुद्वारे में गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया। कमेटी साध संगत प्रधान इकबाल सिंह, जोगेंद्र सिंह, रजनी कौर, तरनजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, सरदार कूड़े सिंह, सुरतीज सिंह, सुरेंद्र सिंह, अरविंदपाल सिंह, बलवंत सिंह, चरनजीत सिंह, बलवंत सिंह, देवेंद्र सिंह, हरदीप सिंह, रविंद्र सिंह आदि ने गुरुघर में सेवा की। मेहमान के रूप में पूर्व विधायक रुचिवीरा और आकाश शर्मा आदि भी पहुंचे।
विज्ञापन

स्योहारा में गुरुद्वारा सिंह सभा में सरदार प्रतिपाल सिंह ने निशान साहिब की सेवा की। पांचवें अखंड पाठ के संपन्न होने पर गुरुघर के बजीर ज्ञानी गौतम सिंह ने शबद से संगत को निहाल किया। अमृतसर से आए ज्ञानी सुखदेव सिंह प्रकाश ने जपजी साहिब का महत्व बताया और संगत से गुरुनानक देव जी के बताए रास्ते चलने का आह्वान किया। सरदार प्रीतम सिंह ने ज्ञानी सुखदेव सिंह प्रकाश को सिरोपा देकर सम्मानित किया। अंत में गुरु का लंगर बरताया गया। डॉ. एचएस कालरा, सुरेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, प्रतिपाल सिंह, अरविंदर सिंह, अवतार सिंह, मनप्रीत सिंह, दलजीत सिंह, गुरदीप सिंह, कवलजीत सिंह, बलवीर सिंह, परमजीत कौर, हरमिंदर कौर, हरजीत कौर, लीनी, पिंकी, सिमरन, रेशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगीना में श्री सिंह सभा गुरुद्वारे में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर कीर्तन और अखंड पाठ कर लंगर बरताया गया। इस दौरान सरदार दर्शन सिंह, साहब सिंह, ऊधम सिंह, गुरदयाल सिंह, दलजीत कौर, सरदार केवल, बालकिशन, दीपक खन्ना, सरदार जोधा सिंह, विकास मल्होत्रा, पूनम सिंह, परमजीत कौर, अजित कौर, प्रीतम सिंह, सपा विधायक मनोज पारस, उनकी पत्नी नीलम पारस भी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें