फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्पसंख्यक मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

नगीना। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कय्यूम राईन और भाजपा नगराध्यक्ष ओमपाल सैनी के नेतृत्व में मदरसा तजबिदुल कुरआन नाबिनान में सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष पर रविवार को मोहल्ला चौधराना स्थित मदरसे में चलाए गए स्वच्छता अभियान के दौरान मदरसे के मौलाना खलीक अहमद कासमी, मोहम्मद शुएब, अब्दुल कादिर, हाफिज शकील अहमद, हाफिज रईस, मोहम्मद उजैर अहमद, मौलाना वकील अहमद आदि ने मदरसे व आसपास की सफाई कर लोगों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की अपील की।

पालिका बोर्ड की बैठक में पारित हुए कई प्रस्ताव
स्वच्छता अभियान पर विशेष बल दिया
अमर उजाला ब्यूरो
नगीना। नगर पालिका परिषद बोर्ड कमेटी की बैठक में स्वच्छता अभियान पर विशेष जोर देकर सफाई व्यवस्था के लिए नगर के प्रत्येक वार्ड में एक समिति बनाकर पालिका सदस्य को समिति अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही नगर में अतिक्रमण करने व सड़कों पर कूड़ा डालने वालों से जुर्माना वसूलने के लिए उपनियम बनाकर आपत्ति मांगने संबंधी प्रस्ताव पारित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को नगर पालिका परिषद के सभा कक्ष में पालिका बोर्ड कमेटी की बैठक हुई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 पर विचार विमर्श किया गया। पालिका सदस्यों के बैठक में दिए जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा, उपनियम बनाकर नगर के प्रत्येक वार्ड में एक समिति बनाकर पालिका सदस्य को समिति अध्यक्ष बनाने, नगर में अतिक्रमण करने व सड़कों पर कूड़ा डालने वालों से जुर्माना वसूलने का उपनियम बनाकर आपत्ति मांगने संबंधी प्रस्ताव पारित हुए। नगर में स्वच्छता व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ बनाने की अपील की गई। बैठक में चेयरपर्सन ताहिरा बेगम की अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह के संचालन में हुई। इस दौरान सफाई व स्वास्थ्य निरीक्षक धीरज राय वर्मा, लाल बहादुर वाल्मीकि, तलत अहमद, धर्मेंद्र कुमार, इफ्तिखार जैदी, हर्ष विश्नोई, गोपाल शर्मा, मोहम्मद तालिब समेत समस्त पालिका सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें