उझारी। नगर के मोहल्ला मंसूरपुर में लगा ट्रांसफार्मर पिछले चार दिनों से फुंका पड़ा है। इसके चलते कई मोहल्लों में अंधेरा छाया है। वहीं बिजली गुल होने से पानी का संकट गहराया गया है। लोगों को काफी परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है। वहीं शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से लोगों में रोष व्याप्त है।
मोहल्ला मंसूरपुर में लगा ट्रांसफार्मर पिछले चार दिन पहले फुंक गया था। इसके चलते विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। मोहल्ला मंसूरपुर, मोहल्ला, इंदिरापुरम, मोहल्ला मंजीरी वाला, मोहल्ला नई बस्ती सहित मोहल्लों की बिजली गुल है। साथ ही पानी का संकट भी गहरा गया है। मोहल्ले वासियों का कहना है कि कई बासर संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अधिकारी शिकायतों की अनदेखी कर रहे हैै।