किसानों का अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन
धामपुर। केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को किसान नगीना मार्ग स्थित रामलीला मैदान में एकत्र हुए। इस बीच प्रदेश और केंद्र सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। आरोप लगाया कि जब से केंद्र और प्रदेेश में भाजपा सत्ता में आई है। तभी से किसान परेशानी से जूझ रहे हैं। सरकार द्वारा किये गये सभी दावे झूठे साबित हुए है।
नगीना मार्ग स्थित रामलीला मैदान में किसानों की सभा हुई। यहां से किसान ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर हरिद्वार से 23 सितंबरी को निकलने वाली क्रांति यात्रा में शामिल होने के कूच कर गये। ब्लॉक महासचिव हरिराज और कविराज सिंह ने बताया कि यात्रा शनिवार को देर गैंडी खाता के गुरुद्वारे में रुकेगी। जो 23 सितंबर से हरिद्वार से शुरू होने वाली यात्रा में शामिल होगी। दो अक्तूबर को किसान देश भर से दिल्ली में जंतर मंतर पर पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। किसानों का कहना है कि धामपुर से करीब एक हजार से ज्यादा किसान शनिवार को अपने वाहनों से कूच कर गए। प्रदर्शन में राजपाल सिंह, रविपाल सिंह, सोमपाल, दीपक कुमार, मलखान, बलराम सिंह, ऋषिपाल सिंह, सुंदरलाल, अमर सिंह, रघुवीर सिंह, निर्मल सिंह, भारत सिंह, पवन कुमार, पदम सिंह रहे। यात्रा को हरिराज सिंह और कविराज सिंह रहे।