फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान खाली कराने को लेकर विवाद में कई घायलब

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। मुख्य बाजार में दुकान खाली कराने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में लाठी डंडे चले। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए हसनपुर भेजा।
विज्ञापन

बस स्टैंड के निकट जफर अब्बास पुत्र मुर्तजा हसन की कई दुकानें हैं। जिन्हें काफी समय से किराए पर दे रखा है। अब दुकान खाली कराने को लेकर विवाद चल रहा है। मुंसफी हसनपुर से एली कमीशन दुकान की जांच के लिए आया था। एले कमीशन की जांच करके जाने के बाद दुकान के किराएदार अजीज पुत्र अब्दुल वहीद और दुकान स्वामी का पुत्र फहीम मुस्तफा पुत्र मेहंदी अब्बास के बीच कुछ तकरार हो गई। बताया गया की दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले। इसमें फहीम अहमद और दूसरे पक्ष का अजीज जख्मी हो गए। बाद में पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन इतनी देर में यह सब लोग मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायलों को हसनपुर स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल जांच और इलाज के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ने किरनपाल सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से तीन-तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें