अमरोहा। प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाकर नगर पालिका ने दुकानदारों से छह सौ ग्राम पॉलीथिन जब्त की। मौके पर छह हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। कर अधीक्षक मोहम्मद सुहैल खान के नेतृत्व में पालिका की टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ छापामार अभियान चलाया। टीम की कार्रवाई के दौरान बाजार जट से लेकर कांठ रोड पर फैज ए आम इंटर कालेज तक हड़कंप मचा रहा। इस दौरान दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलीथिन में सामान बेचने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। टीम में रविंद्र कुमार, शैलेंद्र शर्मा, ओमवीर सिंह, असद जमाल, रवि वशिष्ठ, मोहम्मद युनुस, कामयाब अली, कमल शेखर आदि मौजूद रहे।