फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोफापुर में किसान के घर दो लाख की चोरी, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। किसान के घर बदमाशों ने धाबा बोलकर तीस हजार की नकदी और जेवरात समेत दो लाख का समान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव तोफापुर में बाहरी छोर पर किसान नरेश कुमार पाल का परिवार रहता है। बुधवार रात परिवार के लोग घर के आंगन में सोए हुए थे। रात्रि में किसी समय चोरों ने नकब लगाकर घर की अलमारी में रखी 30 हजार की नकदी, सोना-चांदी के आभूषण समेत घरेलू कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह आख खुलने पर हुई। कमरे की हालत देख नरेश की पत्नी रीना ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। चोरी की जानकारी मिलने पर डिडौली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मौके पर जांच पड़ताल की। किसान नरेश कुमार के मुताबिक चोरों ने घर की अलमारी से नकदी समेत दो लाख रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें