फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन करते हुए हड़ताल पर रहे लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। तहसील हसनपुर में लेखपालों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। लेखपाल वेतन विसंगति समेत विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

गुरूवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इन्होंने अपनी हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रखी। लेखपाल संघ आठ सूत्री मांगे को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहा है। वक्ताओं ने सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि मांग पूरी नहीं होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वेतन विसंगति, पेंशन विसंगति, वेतन ग्रेड उच्चीकरण, लैपटॉप, पदनाम परिवर्तन , शैक्षिक योग्यता स्नातक, आदि मांगों को लेकर लेखपाल प्रदर्शन कर रहे हैं। धरने को लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष मोहित यादव ,वीरेंद्र सिंह, बृजपाल सिंह, सचिन कुमार और अन्य लेखपालों ने संबोधित किया। वीरेंद्र यादव ने अध्यक्षता और संचालन मनोज कुमार गौतम ने किया। इस मौके पर मांगेराम शर्मा, मनोज कुमार गौतम, रोहताश सिंह, सुरेंद्र सिंह, मोहित यादव, मोहम्मद नाजिम, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, अजीत सिंह आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें