फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को हिरासत में लेकर यातना देने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर। हत्या के मामले में हिंदू संगठन से जुड़े एक युवक को हिरासत में लेकर उसे थाने में यातना देने के मामले में हिंदू संगठन के लोगों में उबाल है। उन्होंने थाने पर खूब हंगामा किया । यातना देने वाले दरोगा व पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। युवक ने अपने ऊपर पैट्राल डालकर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने युवक से पैट्रोल से भरी बोतल छीन ली।
विज्ञापन

मंडावर थाने के गांव कल्हेडी निवासी आरिफ की 24 मई को खुड़ाहेड़ी व हजीपुरा गांव के बीच गोली मारकर व धारदार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में सुनील नामक युवक को हिरासत में लेकर छोड़ दिया था। आरोप है कि पुलिस ने बाजार कला निवासी एआरटीओ कार्यालय में काम करने वाले आशीष को हिरासत में लेकर उसे थाने में यातनाएं दी। आशीष हिंदू संगठन से जुड़ा है। आशीष को भी पुलिस ने शनिवार को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। आशीष ने पुलिस के यातना देने की कहानी हिंदू संगठन के लोगों को बताई । शनिवार की शाम हिंदू संगठन के लोग थाने पर पहुंचे व खूब हंगामा किया। आरोप लगाया कि दरोगा सुभाष तोमर ने आशीष को खूब यातना दी है। उसे जमकर पीटा है। जबकि उसका कोई कसूर नहीं था। इस दौरान आशीष ने पेट्रोल की बोतल निकालकर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने उससे बोतल छीन ली। थाना प्रभारी निरीक्षक अंशु माली भारती के मुताबिक आशीष को पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया है। आशीष को यातना देने की बात गलत है। सीओ सिटी गजेंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें