फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने गन्ना आयुक्त से गांव चाकरपुर में गन्ना क्रय केंद्र खुलवाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चाकरपुर में गन्ना क्रय केंद्र खुलवाने की मांग
विज्ञापन

धामपुर। गांव चाकरपुर, सलावा और जगुपुरा के किसानों ने गन्ना आयुक्त से आगामी गन्ने के सीजन में गांव चाकरपुर में गन्ना क्रय केंद्र खुलवाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि गांव में गन्ना क्रय केेंद्र न होने से उनके गांवों के किसानों को दूसरे गांवों स्थापित गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना तौल कराने जाने को विवश होना पड़ता है। पिछले साल भी उनके द्वारा प्रयास किया गया था, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

गांव चाकरपुर के जगदेव सिंह रवि, चेतराम सिंह, रामपाल सिंह, छतरपाल सिंह, पंकज कुमार, अतुल कुमार, गजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके गांव के किसानों को गांव भवानीपुर तरकौला में, सलावा के किसानों को सरथलमाधो और जगुपुरा के किसानों को तीन किमी दूर गांव दौलतपुर में गन्ना तौल कराने जाना पड़ता है। किसानों ने बताया कि उनके गांव में गन्ना क्रय केंद्र खुलवाने के लिए गांव में ग्राम समाज की भी काफी जमीन खाली पड़ी है। इस केंद्र के खुलने से किसानों को बड़ा लाभ पहुंचेगा। किसानों ने गन्ना समिति के विशेष सचिव, एससीडीआई अमित कुमार पांडेय, डीसीओ, गन्ना समिति के संचालक बोर्ड से उनकी मांग पूरी कराने का आग्रह किया है। पहले भी समिति बोर्ड में प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन गन्ने का सीजन शुरू होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें