फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की भूमि आवंटित कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। आभास महासंघ के सदस्यों ने तहसील बिजनौर के गांव रसूलपुर जागन में चकबंदी के दौरान निकाली गई ग्राम समाज की भूमि के पट्टे एससी/एसटी वर्ग के लोगों को देने की मांग की है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश कुमार सिंह को देते हुए बताया कि गांव लक्खूवाला में चकबंदी चल रही है। चकबंदी अधिकारियों ने गांव के कुल रकबे में से 30 बीघा भूमि ग्राम समाज के लिए छोड़ी है। उस भूमि को भूमिहीनों, गरीबों को आवासीय पट्टे, पार्क एवं कूड़ा डालने के लिए आवंटित करने के लए कई बार प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं। मगर, अधिकारी गांव वालों को केवल आश्वासन देकर घर भेज देते हैं। आरोप लगाया कि चकबंदी अधिकारियों ने कुछ लोगों से हमसाज होकर यह जमीन उन्हें आवंटित कर दी है। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान अरविंद कुमार, गामेंद्र सिंह, आसिफ अली, राजेंद्र सिंह, हीरा सिंह, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सड़क ठीक कराने की मांग
बिजनौर। शिवाला कलां क्षेत्रवासियों ने फीना-धनौरा मार्ग को ठीक कराने के लिए डीएम और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को ज्ञापन प्रेषित किया है। बताया कि अगर सड़क नहीं बनी तो क्षेत्रवासी चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस मामले में 24 जून को गांव मुस्तफाबाद में महापंचायत करने की बात कहीं गई। ज्ञापन पर लुहमान सिंह, चंद्रशेखर सिंह, राजकुमार सिंह, सरमपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पिंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें