फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 15 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। भात देकर घर लौट रहे 40 ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई गई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन

शेरगढ निवासी राजेश कुमार ने बताया की सोमवार रात उसके परिवार के लोग ठाकुरद्वारा थाने के गांव बुद्ध नगर से मुखराम सिंह के घर शादी में भात देकर ट्रैक्टर-ट्राली से घर लौट रहे थे, जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली सुरजननगर- भूतपुरी मार्ग पर फीका नदी के पुल के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर गड्ढे पलट गई। ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने से लोगों में चीख पुकार मच गई। लोगों के चीखने और चिल्लाने की आवास सुन ग्रामीण मौके की दौड़े। सड़क पर ट्रैक्टर-ट्राली पलटने के कारण दोनों ओर से जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ हटाकर जाम खुलवाया। घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया । हादसे में ट्राली में सवार महिला समला देवी, प्रेमवती की हालत नाजुक है। दोनों को हायर सेंटर ले जाया गया है। अन्य घायलों मेें वरखा देवी, मुकुल, आंचल, दामिनी, आशा, सोनम, विद्यावती, काजल, पुष्पेंद्र, राजेश कुमार, साक्षी ,रघुनाथ सिंह, एकता कुमारी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें