फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात के बच्चे बने टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के देहात के बच्चों को अंक पाने की दौड़ में पछाड़ दिया। देहात के बच्चों की मेहनत पर जमकर नंबर बरसे। नंबर पाने में देहात के बच्चों के सामने नगर के बच्चे आसपास नहीं फटके। मेरिट में सबसे ज्यादा स्थान सरस्वती विद्या मंदिर से जुड़े विद्यार्थियों को मिला।
विज्ञापन

रविवार को चुनाव परिणाम आने तक बच्चों की सांसे अटकी रहीं। सभी यह अनुमान लगा रहे थे कि इस बार परीक्षाफल 40 से 50 प्रतिशत तक ही रहेगा। परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए बरती गई सख्ती की वजह से ऐसा माना जा रहा था। लेकिन इंटर का 86.12 प्रतिशत व हाईस्कूल का परीक्षाफल 78.95 प्रतिशत रहा। नंबरों की दौड़ में देहात के विद्यार्थी शहर के बच्चों से आगे रहे। इंटर व हाईस्कूल की टॉप 10 सूची में ज्यादातर बच्चे देहात के ही हैं। इनमे भी अधिकतर विद्या मंदिर से जुड़े स्कूलों के हैं। सरकारी स्कूलों के बच्चे मेरिट में अपनी जगह नहीं बना सके। इसकी सबसे बड़ी वजह इन स्कूलों में विद्यार्थियों के साथ खुद शिक्षकों के मेहनत करने को माना जा रहा है। डीआईओएस राजेश कुमार का कहना है कि सरकारी स्कूलों में कमजोर बच्चे आते हैं। शिक्षक उन पर मेहनत कर उनमे से टॉपर बच्चे निकालते हैं।
विद्यार्थियों पर हुई अंकों की बारिश
बिजनौर। आरजेपी इंटर कॉलेज में इंटर में बंशुल ने 83.6, श्रेष्ठ ने 82.4, सत्यम जैन ने 82.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। डीएवी इंटर कॉलेज में इंटर में विनीत ने 80, सच्चिनेंद्र ने 69 व विशाल कुमार ने 67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। केपीएस कन्या इंटर में इंटर में मनस्वी शाही ने 89.6, रचना ने 86.8, अदिति गुप्ता ने 85.6, मेघा वर्मा ने 85.4, वंशिका अग्रवाल ने 76.8, हिमानी चौधरी ने 72.6, आयशा शरीफ ने 71, सामिया परवीन ने 81, रिहाना परवीन ने 80.6, प्रिया शर्मा ने 80.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। जीजीआईसी बिजनौर में इंटर में सयमीन सना ने 87, अलफिया ने 79, रूमाना हैदर अमीर ने 71 प्रतिशत अंक हासिल किए। हाईस्कूल में ईशा लोहरी ने 87.17, साफियाल परवीन ने 80.33, सूफिया व अंशिका ने 70, रहनुमा परवीन ने 72 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें