जांच टीम ने शौचालयों का निरीक्षण किया
नींदडू़ (बिजनौर)। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत गांव मोहम्मदपुर भिक्कन में जांच टीम ने शौचालयों का निरीक्षण किया तथा ओडीएफ से संबंधित गुप्त रिपोर्ट अधिकारियों को प्रेषित कर दी।
मंगलवार दोपहर खंड प्रेरक बिजनौर रणवीर सिंह एवं खंड प्रेरक अल्हैपुर राजेश कुमार पर आधारित टीम ने एसबीएमजी के अंतर्गत मोहम्मद अलीपुर भिक्कन में बनाए गए 168 शौचालयों में से करीब 55 शौचालयों का मौका मुआयना किया और गुप्त रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेज दी। इस अवसर पर नन्हें सिंह, छोटे सिंह, नौबहार सिंह, गोपाल सिंह, गंगू सिंह, प्रेमपाल सिंह, हरि सिंह तथा नरेश सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।