बिजनौर ।श्रमिकों को आवास मुहैया कराने में मद्द के लिए शुरू की गई श्रमिक आवास सहायता योजना फिर से शुरू कर दी गई है। योजना में श्रमिकों को डेढ़ लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। योजना में पंजीकरण की पात्रता भी तीन साल से घटाकर एक साल कर दी गई है।
श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया जाता है। श्रमिकों के लिए कुछ साल पहले आवास सहायता योजना शुरू की गई थी। योजना में श्रम विभाग में तीन साल से पंजीकृत श्रमिक को मकान बनाने पर डेढ़ लाख रुपये की मदद दी जाती थी। लेकिन कुछ समय पहले योजना को अचानक बंद कर दिया गया था, लेकिन अब योजना को फिर से शुरू कर दिया गया है। योजना की पात्रता भी तीन साल के पंजीकरण से घटाकर एक साल कर दी गई है। जिले में 60 हजार से अधिक पंजीकृत श्रमिक हैं। योजना के फिर से शुरू होने व पात्रता की अवधि घटने से इन श्रमिक परिवारों को योजना का लाभ मिल सकेगा। सहायक श्रमायुक्त वंदना के अनुसार आवास सहायता योजना फिर से शुरू कर दी गई है। श्रमिक योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।