फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की बसों में अपराध रोकने के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। उप्र सड़क परिवहन निगम की बसों में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे लगने से बसों के स्टाफ पर भी शिकंजा कसा जाएगा। सीसीटीवी कैमरों की मॉनटरिंग जिला मुख्यालय से की जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश के सार्वजनिक वाहनों में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। खासतौर पर सार्वजनिक वाहनों में महिलाओं के साथ अधिक घटनाएं होती हैं। इसको रोकने के लिए उप्र सड़क परिवहन निगम ने बसों में जीपीआरएस और सीसीटीवी कैमरे लगाने को निर्णय लिया है, ताकि सार्वजनिक वाहनों में अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। बिजनौर निगम में करीब 104 बसें निगम की हैं। एआरएम वीके मौर्य ने बताया कि अधिकांश बसों में पहले की जीपीआरएस लगे हुए हैं, लेकिन अभी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। जल्द ही उच्च अधिकारियों के निर्देश मिलते ही बसों में कैमरे लगवाए जाएंगे। इससे बसों में अपराधों पर अंकुश लगेगा। उन्होंने बताया कि जो स्टाफ कम टिकट बनाकर राजस्व की चोरी करते हैं उन पर भी शिकंजा कसा जाएंगे। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की निगरानी जिला मुख्यालय से की जाएगी। उन्होंने बताया कि लेकिन अभी इसके लिए कोई निर्देश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें