फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकारों का संरक्षण करने की दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मानवाधिकारों के संरक्षण की शपथ ली
विज्ञापन

बिजनौर। कृष्णा कॉलेज में राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी हुई। जिसका शुभारंभ प्रबंधक मनोज कुमार, प्राचार्य डॉ. परवेज अहमद खां ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य ने कहा कि 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा की गई थी। विधि विभागाध्यक्ष प्रदीप राठौर ने मानवाधिकारों के बारे में बताया। महिलाओं के विधिक अधिकारों के बारे में जागरूकता संबंधी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जिसमें अलका रानी ने प्रथम, संगीता ने द्वितीय, मोहित, गौरव वशिष्ठ, राहुल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुरेश कुमार, विशाल विक्रम सिंह, शिव कुमार, अंकित कश्यप, डॉली, सोनिया आदि मौजूद रहे। वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सभी को कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम गुप्ता, डॉ. शोभित रस्तौगी ने मानवाधिकारों के संरक्षण की शपथ दिर्लाई। कॉलेज संस्थापक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक पवन कुमार, प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. एमए खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा
बिजनौर। मानवाधिकार दिवस पर संयुक्त समाज विकास मोर्चा ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें गोंसाई, नाथ, जोगी, उपाध्याय आदि के लोगों को धार्मिक स्थलों में सरकारी पुजारी बनाने, साक्षर भारत मिशन की अवधि दस साल बढ़ाने व लोक शिक्षकों का मानदेय पांच गुना बढ़ाने की मांग की गई। इस दौरान डॉ. अख्तर हुसैन, सविता रानी, फरजाना खातून, सुधा रानी, डॉ. सतेंद्र कुमार अंगिरस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें