फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम के खिलाफ किसानों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम के खिलाफ किसानों में गुस्सा
विज्ञापन

बरुकी। भारतीय किसान यूनियन (भानु) की बैठक में विद्युत निगम द्वारा किसानों के कनेक्शन काटकर उन पर अर्थदंड लगाने पर रोष व्यक्त किया गया। सोमवार को (आज) इस उत्पीड़न के विरोध में शादीपुर बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
ग्राम पीपलसाना में आयोजित बैठक में ब्लाक अध्यक्ष पद्म सिंह ने कहा कि विद्युत निगम द्वारा किसानों को परेशान किया जा रहा है। विभाग द्वारा काफी किसानों की आरसी काट कर उनसे अर्थदंड वसूला जा रहा है। अभी किसानों के गन्ने का भुगतान आना शुरू नहीं हुआ है और निगम की ओर से बिल भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर सोमवार को शादीपुर विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान वीर सिंह, संचालन अखिल गुप्ता ने किया। बैठक में महिपाल चौधरी, विजेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह महावीर सिंह पाल, पंकज कुमार, जयपाल सिंह, सुखबीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, स्योहारा में भाकियू की गन्ना समिति में आयोजित पंचायत में शुगर मिल के उप महाप्रबंधक ब्रजेश शर्मा, गन्ना प्रबंधक बलवंत सिंह के साथ हुई वार्ता में कई बिंदु पर सहमति हुई। इस सभा की अध्यक्षता पृथ्वी सिंह, संचालन गजेंद्र सिंह टिकैत ने किया। रूपम सिंह, सुनील कुमार, सतवीर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह, भारत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें