फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गनी परिवार में चौथी बार गया चेयरमैन पद

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ापुर। बढ़ापुर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरमैन मोहम्मद आबिद अंसारी अपने गनी परिवार से पंचायत चेयरमैन बनने वाले चौथे शख्स है। इस बार चुनाव जीतकर चेयरमैन बनने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत बढ़ापुर में अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्वाचित होने वाले निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद आबिद अंसारी के पिता यासीन गनी अंसारी सन 1995 में नगर पंचायत के चेयरमैन बने। वर्ष 2006 में आबिद अंसारी की चाची फहमीदा अंसारी नगर पंचायत की चेयरपर्सन रहीं और वर्ष 2012 में आबिद अंसारी की माता निवर्तमान चेयरपर्सन खतीजा बेगम अंसारी रही। इसके बाद अबकी बार हुए स्थानीय निकाय चुनाव में गनी परिवार की नगर पंचायत चेयरमैन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मोहम्मद आबिद अंसारी बढ़ापुर नगर पंचायत के चेयरमैन बने। नगर पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद आबिद अंसारी ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी संजीव कुमार कश्यप को 349 मतों से पराजित कर चेयरमैन पद पर कब्जा जमाया। इस चुनाव में सपा प्रत्याशी अब्दुल वली तृतीय व बसपा के अबरार अहमद चौथे स्थान पर रहे। उधर, नगर पंचायत के सदस्य पद के चुनाव में सर्वाधिक 398 मत प्राप्त कर वार्ड संख्या 12 की पंचायत सदस्य व कांग्रेस नेता मोहम्मद आरिफ खां की पत्नी नगमा आरिफ ने वार्ड सदस्य का चुनाव जीतकर पांचवीं बार पंचायत बोर्ड में शामिल होने का रिकार्ड बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें