बरुकी। ग्राम शादीपुर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग में लीलावती पब्लिक स्कूल और जूनियर वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शादीपुर के छात्रों ने बाजी मारी।
जूनियर हाईस्कूल शादीपुर के मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान जयवीर सिंह ने किया। प्राइमरी वर्ग की 100 मीटर दौड़ बालिका में लीलावती पब्लिक स्कूल की साक्षी ने प्रथम, नेहा प्राथमिक विद्यालय शादीपुर ने द्वितीय और अलीशा प्राथमिक विद्यालय शादीपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में लीलावती पब्लिक स्कूल के तुषार ने प्रथम, कुणाल ने द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय शादीपुर के अयान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ बालक में विद्यावती विद्यालय के विनीत ने प्रथम, रिहान ने द्वितीय, 200 मीटर बालक में सरस्वती विद्यालय के प्रीत ने प्रथम, अभिषेक ने द्वितीय प्राप्त किया।
400 मीटर बालक वर्ग में विद्यावती विद्यालय के नितिन ने प्रथम, सरस्वती विद्यालय के शिवम ने द्वितीय और मास्टर चंदन सिंह जूनियर हाईस्कूल गाजीपुर के शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय हकीकतपुर प्रयाग प्रिंस ने प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय शादीपुर के विषम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।।
बालिका वर्ग जूनियर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शादीपुर की सोनी ने प्रथम, मोनी ने द्वितीय, 200 मीटर में सरस्वती विद्यालय की प्रभा ने प्रथम, अनुष्का ने द्वितीय, 400 मीटर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय की शालू ने प्रथम, अपर्णा ने द्वितीय, लंबी कूद में पूर्व माध्यमिक विद्यालय की सोनिका ने प्रथम,आयुषी ने द्वितीय तथा भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खेलों का आयोजन नव परिवर्तन कल्याण समिति ने किया । सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी किरतपुर शिव कुमार ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर अरुण चौधरी, अरुण गुप्ता, जितेंद्र सिंह, संजीव गुप्ता, मनमोहन सिंह, ईश्वर कश्यप, अभिराम प्रजापति, सोनू प्रजापति, रवि गुप्ता आदि का सहयोग रहा ।