फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में छात्रों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। संपूर्णानंद इंटर कॉलेज गोहावर के स्थापना के 66वें वार्षिकोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। इस दौरान नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के अविनाश पांडे ने निर्देशित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर आधारित नाटक एक खामोश चीख कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

शनिवार रात गांव गोहावर में वर्ष 1952 में स्थापित शिक्षण संस्था संपूर्णानंद इंटर कॉलेज की 66वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त डीआईजी नवनीत राणा एवं प्रबंधक हरिराज सिंह ने किया। इसके बाद मुख्य अतिथि विधायक नूरपुर लोकेंद्र चौहान लेखक और नाटककार सत्यराज सिंह, भूपेंद्र सिंह बाटा, धनंजय सिंह, अमीचंद वर्मा, मुकतेंद्र सिंह का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। प्राची, गरिमा, आंचल, बोबी, मुस्कान आदि ने देशभक्ति के कार्यक्रम आई लव माय इंडिया, यह देश है वीर जवानों का प्रस्तुत खूब तालियां बटोरी। समाज में बढ़ रही कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई पर आधारित गुलशन वालिया लिखित एवं नेशनल स्कूल आफ ड्रामा के अविनाश देश पांडेय की ओर से निर्देशित अरुण सिंह की प्रस्तुति शिक्षाप्रद नाटक एक खामोश चीख ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नाटक में पीड़ित स्त्री की भूमिका निभा रही निशा गहलोत, पति की भूमिका निभा रहे जुगनू एवं ससुर की भूमिका में अजय कुमार के अभिनय ने खूब वाही वाही बटोरी। अन्य कलाकार भानुप्रताप, रोहित, कुमार सारंग, तिलक राणा, मोहित, इरफान एवं कुलदीप सिंह आदि रहे। देर रात तक चले कार्यक्रम में गीत सत्यम शिवम सुंदरम, राधा कृष्ण की झांकी और शिव भजन भी प्रस्तुत किया गया। विधायक लोकेंद्र चौहान ने कहा कि ग्रामीण अंचल में स्थापित यह विद्यालय अपने कर्तव्यों का बखूबी पालन कर रहा है। इस मौके पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, पवन कुमार, राजवीर सिंह, आशीष कुमार, मनोज कुमार, इंद्रदीप सिंह, सावित्री देवी और मंजिल चौहान आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन चंद्रप्रकाश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें