गणपति की शोभायात्रा में उड़े रंग गुलाल
स्योहारा (बिजनौर)। गणपति की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई । एक साथ 101 गणपति प्रतिमाओं की शोभायात्रा में भक्तजनों के गगनभेदी जयकारों के बीच जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने गणपति के भजनों पर डांस किया। भक्तिभाव से रामगंगा नदी के बरखेड़ा घाट पर गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ गणपति की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया ।
लक्ष्मी नारायण मंदिर, शिव मूर्ति, बड़ा बाजार, मालियान, ठाकुर मंदिर, जाली वाला मंदिर, माँ संतोषी मंदिर, पटवारियान , कामाख्या मंदिर, सैनी शिव मंदिर, सहित 101 स्थानों चौक मुहल्लों तथा घरों आदि में गणपति की प्रतिमाओं को पंडाल बनाकर स्थापित किया गया था । गणपति के पंडालों में प्रतिदिन सुबह तथा शाम आरती कर प्रसाद वितरित किया जाता था । सोमवार की शाम सभी पंडालों में गणपति की महाआरती का आयोजन किया गया। बड़ा बाजार में लक्ष्मी नारायण मंदिर, मां संतोषी मंदिर तथा जाली वाला मंदिर के गणपति पंडालों पर विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। मंगलवार की सुबह गणपति के पंडालों में हवन पूजन के बाद आरती की गई। गणपति की प्रतिमाओं को वाहनों पर विराजित कराया गया । इस अवसर पर डीजे पर भजन पर श्रद्धालुओं ने डांस किया । गणपति की शोभायात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से आरंभ हुई । पीछे से आए सभी गणपति वाहन यहीं से शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा विभिन्न स्थानों का चक्रमण करते हुए रामगंगा घाट पहुंचा। शोभायात्रा में बड़ा बाजार के पंकुल रस्तोगी, पिंकी गर्ग, नीलू रस्तोगी, अंकुर रस्तोगी, मोनी अग्रवाल, रोहित रस्तोगी, अवतार सिंह, लक्ष्मण मराठा, निशांत रस्तोगी, राजीव रस्तोगी, मुकेश रस्तोगी, राजपाल प्रजापति, सुरेश प्रजापति, मुकेश कुमार, राहुल कुमार प्रजापति, राहुल चंद्रा, तुलाराम चंद्रा, अंकुल प्रजापति, गोसाई समाज के महेश गिरि, अमित गिरि, कमल गिरि, चंद गिरि, रामकिशन, राजेश कुमार, पुष्पेंद्र ,भटनागर समाज के संजीव कुमार भटनागर, सौरभ भटनागर, पंकल कुमार, धर्मेंद्र रस्तोगी, जगमोहन भटनागर, कालू बर्तन वाले, ओमकार रस्तोगी, मालियान के बानो पुष्पक ,बबलू राजा पुष्पक हरिओम पुष्पक, सुनील पप्पू आदि रहे ।