फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवा व ग्रे रंग की होगी निगम की नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की बसें जल्द भगवा रंग में रंगी नजर आएंगी। इसके लिए कानपुर की प्रयोगशालाओं में बसों पर भगवा रंग करना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जब-जब सूबे में निजाम बदलता है तब-तब सूबे में उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की बसों का रंग भी बदल जाता है। बसपा की सरकार में निगम की बसों का रंग नीला और सफेद था। जब सपा की सरकार आई तो फिर से बसों का रंग बदला गया और इनकों हरे और लाल रंग में कर दिया गया। अब भाजपा की सरकार में भी इनका रंग बदला जा रहा है। इस बार बसों को भगवा रंग में रंगा जा रहा है। निगम अधिकारियों के अनुसार जिन बसों का संचालन हो रहा है, उनका रंग नहीं बदला जाएगा। बल्कि जो नई बसें आएंगी, उनको भगवा रंग में रंगा जाएगा। कानपुर स्थित राम मनोहर लोहिया और एलएन फोरस्ट कार्यशाला में नई बसों को रंगने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

एआरएम वीके मौर्य ने बताया कि पुरानी बसों का रंग नहीं बदला जाएगा। बल्कि जो नई बसें आएंगी उनका रंग भगवा होगा। फिलहाल उनके यहां कोई नई बस नहीं आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें