फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को आई पुराने कार्यकर्ताओं की याद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिशान अहमद बने बसपा के जिला प्रभारी
विज्ञापन

बिजनौर। बसपा के जिले में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद बसपा सुप्रीमो को फिर से पुराने कार्यकर्ताओं की याद आने लगी है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने जिशान मलिक को बिजनौर का जिला प्रभारी बनाया है।
गौंडा जिले के रहने वाले जिशान मलिक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में साल 1987-88 में छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। बसपा के गठन के समय ही उन्होंने पार्टी ज्वाइन कर ली थी। मायावती ने उनको 1993 में बिजनौर का जिलाध्यक्ष बनाते हुए । उन्हें यहां संगठन को मजबूत बनाने के लिए भेजा था। 1994 में जिशान मलिक मंडल कोआर्डिनेटर बने। 1995 में उनको पार्टी का उत्तर प्रदेश सचिव बनाया गया। 1996 में उनके खिलाफ हुए एक षड्यंत्र में उनको पार्टी से निकाल दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी जिशान मलिक बिजनौर में ही रहे और जजी में प्रैक्टिस करने लगे। वे जनता के बीच अपनी पकड़ बनाए रहे। व्यवहार कुशल होने के साथ साथ जिशान मलिक सादगी से भरा जीवन जीते हैं। वे जजी से अपने आवास तक पैदल ही आते जाते हैं। अब इतने साल बाद पार्टी को अपने पुराने कार्यकर्ताओं की याद आई तो सबसे पहले जिशान मलिक को पार्टी में शामिल किया गया है। उनको जिला प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर जिशान मलिक का स्वागत किया गया। जिशान मलिक ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने व 2019 में मायावती को देश का प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। इस दौरान मंडल इंचार्ज जितेंद्र सागर, जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, दीपक कुमार, रशीद अहमद, मुन्ना सिंह, शहजाद, दिलशाद, प्रमोद कुमार, जितेंद्र कुमार, अजीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें