फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्हैपुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हैपुर प्रमुख के खिलाफ
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव पास
अमर उजाला ब्यूरो
धामपुर (बिजनौर)। शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर हुई मीटिंग में धामपुर अल्हैपुर के ब्लाक प्रमुख मुहम्मद अकबर चित्त हो गए। 123 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से कुल 108 ने वोटिंग की। ब्लाक प्रमुख के पक्ष में केवल चार और विपक्ष में 103 मत पड़े। इनमें से एक मत निरस्त हो गया। ब्लाक प्रमुख को शुक्रवार रात 12 बजे से हटा दिया जाएगा।
गौरतलब है कि मिलक तखावली निवासी बीडीसी सदस्य अतुल कुमार राजा ने प्रदेश के भाजपा की सरकार आने के बाद से सपा समर्थित ब्लाक प्रमुख मुहम्मद अकबर को हटाने के लिए ताना-बाना बुनना शुरू कर दिया था। अविश्वास प्रस्ताव लाकर अतुल कुमार ने पिछले दिनों डीएम को ज्ञापन सौपा था। डीएम ने इस पर मतदान 21 मई को तय किया था। 22 मई को मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में सीएम का कार्यक्रम होने के कारण डीएम के आदेश पर मतदान की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया था। शुक्रवार को एसडीएम वीके सिंह के निर्देशन में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि ब्लाक के कुल 124 बीडीसी पदों में से एक खाली है। कुल 123 में से 108 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। इनमें से 103 वोट ब्लाक प्रमुख के खिलाफ पड़े। केवल चार वोट पक्ष में निकले। एक वोट निरस्त हो गया। एसडीएम ने बताया कि ब्लाक प्रमुख के खिलाफ पास प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा जा रहा है। आयोग के आदेश पर ही अब प्रमुख के चयन की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

बीडीसी मेंबर अतुल कुमार राजा का कहना है कि अविश्वास प्रस्ताव पर कामयाबी का श्रेय विधायक अशोक राणा, सांसद डॉ. यशवंत सिंह व कार्यकर्ताओं को है। इस दौरान उनके समर्थन में पूर्व ब्लाक प्रमुख राज्यवर्धन सिंह आलोक, दिनेश सैनी, प्रियंकर राणा, यशप्रधान, शानू प्रधान, दयाशंकर राणा, इंद्रजीत सिंह प्रधान, रूपेश राणा, जयवीर सिसौदिया, सतीश चौहान रहे।

- 103 सदस्यों ने जताया अविश्वास, केवल चार पक्ष में, मुहम्मद अकबर के अधिकार छिने
फोटो पांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें