फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम नाम लिखे 21 हजार दीये जलाए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के दिन गंगा बैराज घाट को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। राम नाम लिखे 21 हजार दीये घाट पर जलाकर मां गंगा की आरती होगी। 101 किलो केसर लड्डू का मां गंगा को भोग लगाया जाएगा। 51 किलो दूध से मां गंगा का अभिषेक होगा। 21 ब्रह्मचारणियां मां गंगा के तट पर यज्ञ करेंगी।
विज्ञापन

अयोध्या में पांच अगस्त को राम मंदिर के लिए भूमि पूजन होना है। इस दिन गंगा बैराज घाट की सुबह से ही साफ सफाई की जाएगी व घाटों को सजाया जाएगा। नमामि गंगा गंगा विचार मंच के जिला संयोजक सौरभ सिंघल के मुताबिक शाम को राम नाम लिखे 21 हजार दीये गंगा घाट पर जलाकर मां गंगा की आरती होगी। 101 किलो के लड्डू का मां गंगा को भोग लगाया जाएगा। 51 किलो दूध से दुग्धाभिषेक होगा। गंगा घाट पर साफ-सफाई रविवार से शुरू करा दी जाएगी। सौरभ सिंघल ने बताया कि आरती के दौरान गंगा घाट पर सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाएगा। कम संख्या में लोगों को आरती में बुलाया गया है। आरती के बाद गंगा घाट पर आतिशबाजी भी होगी। उन्होंने धर्म प्रेमियों से कहा है कि जो लोग भी दीये जलाने में मदद करना चाहते हैं वे दीये जलाने आ सकते हैं। बिजनौर में गीता नगरी मंदिर में छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक दीयों पर रोली, चंदन से राम राम लिखने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें