फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में अलग अलग स्थानों पर दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन

धामपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने घटना स्थल से उठाकर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने घायल की हालत को चिंताजनक माना है। वहीं, आरएसएम कॉलेज के पास हुई दुर्घटना के बाद लोगों ने करीब एक घंटे तक जाम लगाकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। खराब मौसम के चलते लगे जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानी हुई। हादसे की तहरीर पुलिस को अभी तक नहीं दी गई है। दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्योहारा के मोहल्ला तराई निवासी रिंकू कुमार ने बताया कि उनका 38 वर्षीय भाई सुरेश और उनका मित्र सुनील कुमार दोनों देर शाम नहटौर से बाइक से घर आ रहे थे। बदहाल नहटौर मार्ग पर अधिक गड्ढे होने के कारण बाइक की पीछे से गन्ने से लदे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर होने से बाइक मार्ग पर गिर गई और सुरेश के ट्रक के पहिये के नीचे से आने से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका मित्र सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आरएसएम कॉलेज के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार शेरकोट थाने के गांव महमदाबाद निवासी गोलू (24) पुत्र चंद्रपाल की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि सूचना देने के बाद काफी देर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझाबुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन लोगों ने नहीं सुनी। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने का भरोसा देने के बाद लोगों ने जाम खोला। हाईवे 74 पर जाम काफी दूर तक लग गया। वहीं, मौसम खराब होने के चलते जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल का कहना है कि अभी तक परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें