फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर माल बेचने वालों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर माल बेचने वालों को नोटिस
विज्ञापन

धामपुर। पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी हरिहर राम के आदेश पर पालिका अधिकारियों ने नगर की सड़कों पर रेत, बजरी और ईट रखकर अवैध तौर पर बिक्री करने वाले करीब 30 से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किए हैं। चेताया कि यदि नोटिस प्राप्त होने के तुरंत बाद सड़कों से रेत बजरी आदि को हटाकर साफ नहीं किया तो उनसे जुर्माना वसूली होगी। जुर्माना न देने वालों के खिलाफ कार्रवाई को पुलिस में रिपोर्ट कायम कराई जाएगी। उधर, नोटिस मिलते ही लोगों में हड़कंप है।
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर पालिका की ओर से सड़कों पर गंदगी करने और अवैध पर सामान को फैलाकर अतिक्रमण करने वालों पर शिकंजा कसने को नोटिस भेजने का काम शुरू कर दिया है। अब तक तीस लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इन लोगों में मोहल्ला बंदूकचियान निवासी इरशाद, फुरकान, गुलजार, एजाज, नसीम व शमीम शामिल है। आरोप है कि इन्होंने घरों के बाहर रेत बजरी और ईट रखकर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, लोगों को इससे परेशानी हो रही है। पालिका की ओर से नालों सफाई भी नहीं हो रही है। जबकि सरकार के आदेश है कि नालों और सड़कों की सफाई हर रोज होनी चाहिए। पालिका की ओर से ठेलों पर बिक्री करने वालों को भी नोटिस जारी हुए है। बताया कि या तो वह सामान की बिक्री करने के बाद गंदगी व कूडे़ को डस्टबिन में या फिर पालिका के वाहनों में डालें। कूड़ा करने वालों पर 500 रुपए और रेत बजरी व ईटों को नालों पर रख बिकी करने वालों पर 50 हजार तक का जुर्माना वसूलने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें