आंबेडकर समाज पार्टी ने बनाई रणनीति
नजीबाबाद। आंबेडकर समाज पार्टी ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में विचार विमर्श किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज सिंह से नगीना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की सलाह दी। आंबेडकर समाज पार्टी की जहीर कुरैशी की अध्यक्षता में राजेश फौजी के आवास पर बैठक हुई। जिलाध्यक्ष हरीश कुमार ने कहा कि पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की राह अपनाई है। आंबेडकर समाज पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन की बात लगभग तय है। दोनों पार्टियां आगामी लोकसभा चुनाव एक साथ लड़कर गठबंधन धर्म निभाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों की चर्चा आमजन से करने, राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज सिंह के हाथों को मजबूत करने तथा लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी करने की सलाह दी। बैठक में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज सिंह को नगीना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की सलाह दी। इस अवसर पर इकबाल सिंह, टीकम सिंह, राजेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, शमीम, मुजीबुर्रहमान, राजेश फौजी, कपिल कुमार, राजपाल सिंह, जफर अहमद, इस्लामुद्दीन, रमेश कुमार, डॉ. नागेंद्र सैनी, सुनील प्रजापति, राम कुमार, तिलकराम, विजय सिंह, धर्मपाल, अशोक कुमार आदि रहे।