फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सम्मेलन में सरकार की उपलब्धि बताई

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सम्मेलन में सरकार की उपलब्धियां बताईं
विज्ञापन

नहटौर। भाजपा के कमल शक्ति अभियान के तहत महिला सम्मेलन में सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। भाजपा को महिला हितैषी बताया गया । 25 आंगनबाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रवेश त्यागी ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए उज्ज्वला, सुकन्या जैसी योजनाओं को चलाकर महिलाओं के सम्मान के लिए काम किया है ।महिला सशक्तिकरण को बल मिला है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार काम कर रही हैं। जिलाध्यक्ष पूनम गोयल ने कहा कि देश को नरेन्द्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने देश हित के लिए बेहतर काम किया है। पूरी दुनिया में भारत को पहचान दिलाई है । विदेशों में भी उनके काम की सराहना होती हैं ।गरीबों के उत्थान के लिए कई योजनाओं को चलाकर उन्हें लाभ दिलाया है। कार्यक्रम की संयोजक विधायक ओमकुमार की पत्नी शोभा रानी ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसने सभी के लिए काम किया है। जिला महामंत्री अनीता चौहान, मोनिका यादव, जिला कार्यकरिणी सदस्य अलीशा सिद्दीकी नगर अध्यक्ष नीलम जैन,रजनी वर्मा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें