फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु श्रीराम-भरत मिलाप, राजतिलक के साथ रामलीला मंचन का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजतिलक के साथ रामलीला मंचन का समापन
विज्ञापन

चांदपुर । राम सेवक मंडल रामलीला कमेटी द्वारा श्रीराम भरत मिलाप का जुलूस बड़े ही धूमधाम से निकाला गया। राम भरत मिलाप देश दर्शक भाव विभोर हो गए। रात में राजतिलक व पुरस्कार वितरण कर रामलीला मंचन का समापन किया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम स्याऊ रोड सरगम सिनेमा से भरत- शत्रुघन, आर्य सुमंत, गुरू वशिष्ठ, माता कौशल्या, कैकयी, सुमित्रा रथ में सवार होकर नगर के मुख्य बाजार से होते हुए श्री हनुमान मंदिर पहुंचे। श्रीराम लक्ष्मण, सीता, हनुमान व विभीषण के साथ रामलीला मैदान से हनुमान मंदिर पहुंचे। जहां श्रीराम व भरत का मिलन हुुआ। जिसे देख दर्शक भाव विभोर हो गए। उसके बाद सभी रामलीला मैदान पहुंचे जहां राम को तिलक लगाकर राज्य अभिषेक किया गया। मुख्यअतिथि विधायक कमलेश सैनी ने रामलीला मंचन में सहयोग करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, अमित गोयल, ब्रिजेश कौशिक, सुनील भटनागर, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजकुमार बंसल, सरदार अच्छन सिंह, मनोज शर्मा, विपुल तायल, दीपक मित्तल, हरिओम तायल, पवन कुमार अग्रवाल, मास्टर हरिराज सिंह, दीपक मित्तल, प्रशांत तायल, प्रभात गुप्ता, अजय बंसल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन इरफान मिर्जा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें