फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर आंवला स्कूल में इको क्लब गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
इको दूत समाज को पर्यावरण के लिए करेंगे जागरूक
विज्ञापन

नजीबाबाद । नजीबाबाद ब्लॉक से एक मात्र चयनित पूर्व मा. विद्यालय अकबरपुर आवंला में इको क्लब का गठन किया गया है। इको दूत समाज को पर्यावरण के लिए करेंगे जागरूक करेंगे। शिक्षा, छात्र संख्या, अनुशासन और विभिन शैक्षिक गतिविधियों में ब्लॉक के सर्वश्रेष्ठ परिषदीय स्कूलों में शामिल पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर चौगांवा के मुख्य अध्यापक सुधीर कुमार के निर्देशन में स्कूल से चयनित 60 इको दूतों ने इको क्लब के पदाधिकारियों का मतदान प्रक्रिया से चयन किया। चुनाव प्रक्रिया में बैलेट पेपर बने, चुनाव चिन्ह दिए गए और चुनाव अधिकारी की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया हुई। इको क्लब के लिए शालिनी अध्यक्ष, मुकर्रम उपाध्यक्ष और आसिफ कोषाध्यक्ष चुने गये। बीएसए महेेश कुमार ने बीईओ इशकलाल व डायट प्राचार्य की उपस्थिति में गत माह स्कूल में इको क्लब की स्थापना की थी। चुनाव अधिकारी कृषि अनुदेशक सुमित कुमार, सहायक आलोक कुमार व शाजिया की देखरेख में चयनित इको क्लब के पदाधिकारी, इको दूत अपने स्कूल, गांव और ब्लॉक के अन्य क्षेत्रों में पहुुंच कर क्षेत्रवासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व मा.स्कूल अकबरपुर आवंला के मुख्य अध्यापक सुधीर कुमार, सरिता रानी, शबाना, किरन प्रजापति, आलोक कुमार, सुमित कुमार व शाजिया ने निर्वाचित इको क्लब पदाधिकारियों का मालाएं पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अध्यापक ने इको दूतों को उनके दायित्वों की जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें