फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्तेभर में जिला अस्पताल में ढाई सौ मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच बुखार से कई मौतें भी हो चुकी हैं। पिछले एक हफ्ते में जिला अस्पताल में बुखार के ढाई सौ से ज्यादा मरीजों का भर्ती कर इलाज किया गया। इतने ही मरीजों का सीएचसी पर भी इलाज किया गया। जबकि हर दिन जिला अस्पताल और सीएची की ओपीडी पर रोजाना 600 से ज्यादा लोगों को बुखार की दवाई दी गई।
विज्ञापन

बुखार के बढ़ते प्रकोप का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस हफ्ते जिला अस्पताल के महिला, पुरुष और बच्चा वार्ड में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित कुल 352 मरीज भर्ती किए गए। इनमें से 207 को केवल बुखार की समस्या के कारण भर्ती करना पड़ा। इसमें इमरजेंसी में भर्ती किए गए बुखार के 48 मरीजों को भी शामिल कर दिया जाए तो एक हफ्ते में बुखार की मरीजों की तादाद ढाई से ज्यादा है। दूसरी ओर बुखार के कारण सीएचसी पर भी इतने ही मरीजों को भर्ती करना पड़ा। यानी केवल एक हफ्ते में ही बुखार के लगभग पांच सौ मरीजों का इलाज कर डिस्चार्ज किया गया। इनमें 80 फीसदी मरीज देहात क्षेत्र से भर्ती किए गए। बुखार के मरीजों की तादाद को देखते हुए महकमे की लाचारी का यह आलम है कि सरकारी अस्पतालों में भर्ती की सीमित सुविधा के चलते ज्यादातर मरीजों को दवाई देकर घरों को भेज दिया जाता है। अस्पतालों की ओपीडी पर इलाज कराने आने वाले बुखार के ये वे मरीज हैं जिनकी संख्या हर दिन 600 के आसपास रहती है। साबित होता है कि सेहत महकमे के लाख जतन के बाद भी बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

बुखार के मरीजों को दो दिन के बाद किया जाता डिस्चार्ज
अमरोहा। बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने से वार्डों में जगह कम पड़ गई है। इसके चलते नए मरीजों को भर्ती करने के लिए पहले से भर्ती मरीजों को दो दिन के बाद डिस्चार्ज या रेफर करना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. रामनिवास ने कहा कि बुखार के मरीजों के लिए दवाई के पूरे इंतजाम हैं। मरीजों की प्रोपर देखभाल के स्टाफ को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें