फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात 19-37-08

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
विज्ञापन

बढ़ापुर। सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। मुख्य अतिथि जिला संयोजक कमलेश प्रजापति ने कहा कि हमें अपने घर, मंदिर, अस्पताल, स्कूल आदि में सफाई रखनी चाहिए। कहा कि सफाई रखने से बीमारियां पास नहीं आती हैं। अध्यक्षता भाजपा नेता रामपाल सिंह और संचालन युवा नेता अजय राज सिंह ने किया। इस अवसर पर संजय कर्णवाल, कौशल सिंह, डॉ. रामकुमार सिंह, लक्ष्मण सिंह प्रजापति, उमेश चंद यादव, भीम सिंह कश्यप, प्रभात अग्रवाल, दीपक कुमार, चेतन प्रजापति, धर्मराज सिंह, जयप्रकाश प्रजापति आदि रहे।

कन्या शिक्षा को जरूरी बताया
बढ़ापुर। भारतीय प्रजापति महासभा एवं प्रजापति विकास सेवा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रजापति समाज के विकास व उत्थान पर बल दिया। रविवार को श्री चुन्नीवाला मंदिर की धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री मुख्य अतिथि विनोद आर्य ने कहा कि सभी सामाजिक कार्यों के साथ-साथ बालिका शिक्षा की ओर सभी लोगों को ध्यान देना चाहिए। दयाराम प्रजापति की अध्यक्षता तथा गजेंद्र सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मोती सिंह प्रजापति, पीतांबर सिंह, नत्थू सिंह, कमलेश प्रजापति, गुलजारी सिंह, सुभाष प्रजापति, बलवंत सिंह व जयप्रकाश आदि ने संबोधन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में तीन लोग घायल
नगीना। मंडावर थाना क्षेत्र के गांव चंदक निवासी प्रीतम सिंह और राजीव कुमार रविवार दोपहर बाइक से धामपुर से अपने गांव वापस लौट रहे थे। रेलवे माल गोदाम के पास पहुंचने पर नगीना की ओर से आते मोहल्ला शाहजहीर निवासी महेंद्र की साइकिल और बाइक आपस में टकरा गई। इससे प्रीतम, राजीव और महेंद्र तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को घर भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें