रूखालू। डाकेवाली के ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जलभराव के विरोध में प्रदर्शन किया। दो माह से ग्रामीण जलभराव से परेशान हैं। जिसके कारण ग्रामीण और राहगीरों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान जलभराव को लेकर शिकायत की गई, लेकिन अब तक जलभराव की समस्या से निजात मिल सकी है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर गांव में विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया है।
हसनपुर विकासखंड के गांव डांकेवाली के ग्रामीणों ने गांव के पक्के मुख्य मार्ग पर हुए जलभराव को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए बताया कि कई बार जलभराव की समस्या को लेकर प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन प्रधान इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। यहां तक की स्कूल के बच्चों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रधान पर गांव में विकास कार्य न कराने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से गांव के मुख्य मार्ग पर हुए जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है। इस दौरान रतन सिंह, लाल सिंह, आनंद, भीमसेन, मुंशी, झंडू ,बेदराम, रामकिशोर, बुद्धन, सरदार, बॉबी, जगत सिंह, मुनीश, धर्मपाल, स्वामी, भविचंद्र आदि मौजूद रहे।