फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदुर कुटी पर बने हॉल की बरसात में छत टपकी

विज्ञापन
विज्ञापन
विदुर कुटी पर बने हॉल की छत टपकी
विज्ञापन

बिजनौर। महात्मा विदुर की धरती पर पर्यटन विभाग की ओर से बिना प्रशासनिक अनुमति के निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। पर्यटन विभाग द्वारा बन रहे हॉल की छत पहली बारिश में ही टपकने लगी है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। डीएम ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। निर्माण कार्य कर रही संस्था के अधिकारियों को डीएम ने तलब कर लिया है।
केंद्र सरकार द्वारा विदुरकुटी को स्वच्छ आईकॉनिक प्लेस के रूप में विकसित करने की योजना है। विदुर कुटी को चमकाकर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। पर्यटन विभाग द्वारा विदुर कुटी पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। डीएम अटल कुमार राय मंगलवार को विदुर कुटी पर पहुंचे तो वहां निर्माण कार्य होते देखा। बिना प्रशासनिक अधिकारियों की अनुमति व सूचना के यह कार्य किया जा रहा था। वहां एक बहुउद्देश्यीय हॉल का निर्माण किया जा चुका है। डीएम ने देखा की हॉल की छत बारिश में टपक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों ने डीएम को बताया कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इस पर डीएम ने निर्माण कार्य करा रहे अभियंता को कार्य योजना के बारे में बताने को कहा। हालांकि अभी तक किसी ने भी इसकी कार्ययोजना अधिकारियों के सामने नहीं रखी है। डीएम द्वारा सभी अधिकारियों को विदुरकुटी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए थे। भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के महानिदेशक को भेजे पत्र में डीएम ने लिखा गया है। विभाग के अधिकारियों को विदुर कुटी पर होने वाले कार्यों की विकास योजना का प्रदर्शन करने को कहा गया है। डीएम के अनुसार जिलेवासियों को पता होना चाहिए कि विदुर कुटी को क्या स्वरूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें