फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालभर बाद बच्चों से मिला तो फफककर रो पड़ा पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पति पत्नी और बच्चों को पीटता था। पिटाई के डर से महिला साल भर पहले बच्चों को साथ लेकर घर से चली गई। इसके बाद जहां-तहां भीख मांगकर अपना और बच्चों का पेट पालती रही। सालभर में महिला की हालत खराब हो गई और वह अपना घर-परिवार सब कुछ भूल बैठी, लेकिन साल भर बाद महिला हेल्प लाइन 181 ने महिला को उसके परिवार से मिला दिया। साल भर बाद बच्चों को देेखकर पिता फफककर रो पड़ा।
विज्ञापन

हसनपुर तहसील के गांव लठीरी माफी में गुरुवार को एक महिला दो मासूम बच्चों के साथ घूमती देखी गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी महिला हेल्पलाइन 181 को फोन से दी। टीम ने 181 नंबर वाहन से मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ की तो महिला अपने बारे में कुछ भी नहीं बता सकी। इसके बाद महिला हेल्पलाइन की टीम महिला को अपने साथ ले आई और काउंसलिंग के जरिए महिला से घंटों बातचीत की। तब जाकर महिला ने अपने बारे में कुछ जानकारी दी। इसके मुताबिक टीम महिला को हसनपुर तहसील के गांव अल्लीपुर देवली लेकर पहुंची। जहां ग्रामीणों ने महिला की पहचान पुष्पा पत्नी राजेश के रूप में की। इस दौरान ग्रामीण महिला को पहचानकर उसे चारों ओर से घेरे लिया। जानकारी होने पर राजेश भीड़ के बीच पहुंचा तो पत्नी बच्चों को इस हालत में देखकर फफक कर रो पड़ा। इधर, कुछ होश में आने पर पुष्पा ने बताया कि शराब पीकर रोज-रोज उसकी और बच्चों की पिटाई से परेशान होकर वह घर से निकल गई। महीनों तक ब्रजघाट में दुकानों पर बर्तन धोकर बच्चों को पालती रही। इसके बाद यहां-वहां भीख मांगकर गुजारा करती रही। पत्नी-बच्चों से मिलकर राजेश के चेहरे पर पश्चाताप के भाव झलक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें