फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पी.के. पैंथर्स ने दबंग बिजनौर को 36 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में चल रही द्वितीय बिजनौर क्रिकेट लीग के चौथे दिन पहले मैच में पी.के पैंथर्स ने प्रतिद्वंद्वी टीम दबंग बिजनौर को 36 रन से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में जफर टाइगर्स ने एमडीसी चैलेंजर्स को छह विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले मुकाबले में मैन ऑफ द मैच धनंजय रहे। दूसरे मैच के लिए शाकिब को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। शनिवार को हुई लीग के दूसरे मैच का उद्घाटन एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

नेहरू स्टेडियम में शनिवार को पहला मैच पी.के पैंथर्स और दबंग बिजनौर के बीच हुआ। पी.के पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर कुल 121 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें आदित्य ने 22, पोसवाल ने 44 रन बनाए। दबंग बिजनौर की ओर से अमित ने एक व शारिक ने एक-एक, अनुज ने दो विकेट लिए। जवाब में दबंग बिजनौर 16 ओवर में 85 रन बनाकर आलआउट हो गई। इसमें अर्पित ने 29, अमित पाल ने 24 रन बनाए। पी.के. पैंथर्स की ओर से धनंजय ने तीन, दीपक और आदित्य ने दो-दो विकेट लिए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच धनंजय रहे।
दूसरे मुकाबले में जफर टाइगर्स ने एमडीसी चैलेंजर्स को छह विकेट से पटकनी दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमडीसी ने नौ विकेट पर 122 रन का स्कोर प्रतिद्वंद्वी टीम के सामने खड़ा किया। टीम की ओर से शाहनवाज ने 30, रितिक ने 41 रन बनाए। जबकि जफर टाइगर्स की ओर से अंटीवाल ने दो, जफर ने तीन, शाकिब ने एक विकेट लिया। जवाब में 16 ओवर में 123 रन बनाकर मैच जीत लिया। कप्तान शाकिब ने नाबाद 45 रन, जफर ने 18, सिराज ने नाबाद 20 रन, बनाए। मैन ऑफ द मैच कप्तान शाकिब को घोषित किया गया। मैच के अंपायर दिलशाद, सुरेश, हर्ष तथा स्कोरर कैफ, अमन रहे। इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह, उप जिला क्रीड़ाधिकारी पुलक कुमार डे, मानव सचदेवा, नागेंद्र सारस्वत, वीरेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें