फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

152 स्कूली वाहनों का किया गया भौतिक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सुप्रीम कोर्ट और उत्तर प्रदेश के शासनादेश के अनुसार जिलेभर के 152 स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया। कई वाहनों में विभिन्न कमियां पाई गई। ऐसे वाहन संचालकों को 15 दिन के भीतर ये कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

रविवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय परिसर में जिले के कई स्कूलों में संचालित वाहनों का भौतिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान बिजनौर नगर के मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल, एएन इंटरनेशनल स्कूल, वीएसडी पब्लिक स्कूल, एम.डी. इंटरनेशनल स्कूल, सेंट मेरी स्कूल, बिजनौर पब्लिक स्कूल तथा किरतपुर के ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल और नहटौर के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल सहित कुल 152 विद्यालयों के वाहनों की फिटनेस और रजिस्ट्रेशन तथा अन्य जांच की गई। एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार के मुताबिक कुछ वाहन चालकों द्वारा अपने व्यवसायिक लाइसेंस समय पर प्रस्तुत नहीं किये गए । कुछ वाहनों में फर्स्टएड बॉक्स तथा दवाइयों का अभाव पाया गया। जिन वाहनों में कमियां पाई गई उन सभी वाहन चालकों, स्कूल प्रबंधकों तथा प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किये गए। साथ ही 15 दिनों के भीतर वाहनों के मानक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे, संभागीय निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, पीटीओ मुन्नालाल, कल्याण सिंह, लईक अहमद, सतीश कुमार सिक्का, संजीव कुमार, आशीष सक्सेना, शैलेेंद्र प्रकाश, लालाराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें