फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवाला कलां (बिजनौर)। अमरोहा मार्ग पर शनिवार की सुबह गांव ईस्माइलपुर के पास बाइक और स्कूटी की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई। बाइक पर सवार युवक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद के नौंगावा सादात निवासी मोहम्मद नवी शनिवार की सुबह अपने चचेरे भाई आशु के साथ स्कूटी पर सवार होकर नूरपुर की ओर आ रहा था। गांव ईस्माइलपुर के पास उसकी स्कूटी और सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में मोहम्मद नवी (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशु बाल-बाल बच गया। मो. नवी के साले इंतजार अहमद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोहम्मद नवी ने हेलमेट नहीं पहना था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें