फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पूरी न हुई तो आठ अप्रैल से बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मांग पूरी न हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
विज्ञापन

धामपुर।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परषिद के शाखा मंत्री सतराज सिंह ने बताया कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो प्रांत आह्वान पर कर्मचारियों की ओर से आठ अप्रैल की मध्यरात्रि से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शाखा मंत्री ने बताया कि संगठन के प्रांतीय हाईकमान ने सरकार को कई दिनो पहले पांच सूत्री मांग पत्र सौंप कर आंदोलन के बारे में चेता दिया है। सरकार से मांग पत्र में कर्मचारियों को एक जनवरी 2016 से अविलंब सातवें वेतनमान दिलाने, संविदा चालक और परिचालकों को न्यूनतम पारिश्रमिक 17 हजार मासिक देने, मृतक आश्रितों को नियमित नियुक्ति देने, एसीपी से रोक हटाने, डग्गामारी वाहनों को बंद करने की मांगें शामिल है। चेताया कि यदि सरकार ने उनकी मांग को जल्द पूरा नहीं किया तो कर्मचारी आठ अप्रैल से आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें