फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो अप्रैल को पूरे देश में हुए दलित आंदोलन के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इंद्रजीत सिंह को देकर केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। ज्ञापन में कहा कि भाजपा दलित विरोधी नीति अपना रही है। दो अप्रैल को देशभर में हुए आंदोलन को देखकर लगता है कि केंद्र सरकार ने जानबूझकर दलितों के हित के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। दलित समाज के लोग अपने हक के लिए आवाज उठा रहे थे। मगर, सरकार ने आंदोलन करने वालों पर लाठी चार्ज कराकर साबित कर दिया है कि केंद्र सरकार दलित विरोधी है। कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या का प्रयास कर रही है। राष्ट्रपति से आंदोलन में मरने वालों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देने और केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह, मुनीश त्यागी, मीनू गोयल, प्रदीप ठाकुर, जयवती चौहान, अब्दुल समद आजाद, विरेश गहलौत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें