फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक संस्थाओं ने उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। नजीबाबाद रिवॉल्यूशन एवं खिदमत ए खल्क सोसाइटी ने नजीबाबाद-जलालाबाद मार्ग पर स्थित आजाद चौक पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। सोसाइटी की ओर से आजाद चौक पर यातायात और पुलिस चौकी व्यवस्था की मांग करते हुए प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

नजीबाबाद रिवॉल्यूशन एवं खिदमत-ए खल्क सोसाइटी के जीशान नजीबाबादी, वसीम बख्श, अलताफ रजा, नजम खां, शारिक समीर, लियाकत अंसारी, वसीम, तंजील, असलम, कुणाल, ठाकुर अभिषेक, शुभम सराफ, तारिक पठान, अमजद सिद्दीकी ने आजाद चौक पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने पर रोष व्यक्त किया। सोसाइटी सदस्यों का कहना था कि आजाद चौक पर ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था और चौराहे के बीच में चबूतरा न होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं। पुलिस पिकेट पर भी सिपाही तैनात न रहने से रात में आपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से यातायात और अपराधों से सुरक्षा के लिए आजाद चौक पर पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें