फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी की बैठक में की गई सरकार की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत दरों में वृद्धि का विरोध किया। कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल सरकार साबित हो रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार को जनभावनाओं और जनअपेक्षाओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है। बिजली की दरों में वृद्धि सरकार का सबसे बड़ा जनविरोधी फैसला है। सरकार के इस निर्णय से गरीब जनता और मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। कांग्रेसियों ने सरकार से बढ़ी बिजली दरें वापस लेने की मांग की। नगर अध्यक्ष एम अकरम खां की अध्यक्षता और राकेश शर्मा के संचालन में हुई बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी रहे स्वर्गीय शफीक अंसारी की पत्नी वयोवृद्घ गफूरन के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में ओपी चोपड़ा, सुखचैन लाल, खालिद मसूद, इकराम अंसारी, निसार अहमद एडवोकेट, महताब अंसारी, अंबरीश शर्मा, जगदीश टांक, गोविंद कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें