फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितविहीन शिक्षकों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त विहीन शिक्षकों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

अमरोहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केे संसदीय क्षेत्र से शुरू हुई वित्त विहीन शिक्षक अधिकार जागरूक यात्रा सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंची। सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं, मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपकर जल्द ही सम्मानजनक मानदेय दिलाने की मांग की ।
विज्ञापन

सोमवार को माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा की शिक्षक अधिकार जागरूक साइकिल यात्रा एमएलसी संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में बिजनौर होती हुई नौगावां सादात पहुंची। यहां शिक्षकों ने यात्रा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद यात्रा कलक्ट्रेट पहुंची। जहां सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उप जिलाधिकारी अशोक मौर्य को ज्ञापन सौंपते हुए संगठन के प्रदेशाध्यक्ष और एमएलसी लखनऊ उमेश द्विवेदी ने कहा कि 1 लाख 92 हजार 123 शिक्षकों का मानदेय रोककर योगी सरकार ने गुरुजनों का अपमान किया है। जिसका परिणाम सरकार को भुगतना पड़ेगा। वित्त विहीन शिक्षक अपनी लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे। बरेली-मुरादाबाद से एमएलसी संजय कुमार मिश्र ने कहा कि पिछली सरकार ने माध्यमिक वित्त विहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को एक हजार रुपये प्रति माह देने का कार्य किया था। लेकिन, योगी सरकार ने वित्त विहीन शिक्षकों का मानदेय ही बंद नहीं किया। बल्कि, उनका गला काटने का काम किया है। योगी सरकार ने चुनावी वादे के मुताबिक सम्माजनक मानदेय नहीं दिया, तो शिक्षक आंदोलन करेंगे। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कुमारी रेनू मिश्रा ने कहा कि चार दिसंबार को लखनऊ में आयोजित महासम्मेलन में प्रदेश सरकार को अपनी ताकत दिखाएंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रबंधक महासभा कसमीम अहमद तुर्क, जिलाध्यक्ष प्रधानाचार्य महासभा मुजाहिद हुसैन, जिलाध्यक्ष शिक्षक महासभा गिरीश कुमार, नरेंद्र कुमार शर्मा, रोहिताश, मुनीश चौहान, वीरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, राजीव सक्सेना, रूपचंद चौहान, सतीश चौहान, कौशलेंद्र चौहान, अजय कुमार, धनश्याम सिंह, नईम अहमद आदि मौजूद रहे। वहीं, माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को सौंपा। जल्द ही शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतवानी दी है। इस दौरान किरन पाल सिंह, भीमसेन राणा, चौधरी सोमपाल सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें