नजीबाबाद । आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आनंदोत्सव हैप्पीनेस प्रोग्राम के साथ शुरू हुआ।
टैंपल ऑफ नॉलेज में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षण और हैप्पीनेस प्रोग्राम में आध्यात्म गुरू श्री श्री रविशंकर की ओर से ऑनलाइन सिखाई जा रही आध्यात्मिक क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षिका मिथलेश अग्रवाल और डॉ. इंदु लाहोटी ने आसन, नाड़ी-शोधन प्राणायाम, मस्तिष्क प्राणायाम तथा ओंकार की विधि सिखाई।
प्रशिक्षण शिवर में सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने श्री श्री रविशंकर की ओर से ऑनलाइन टेलीकास्ट सुदर्शन क्रिया का आनंद लिया। प्रशिक्षण में डॉ. शुभा माहेश्वरी, कुमकुम गर्ग, डॉ. सुधा चावला, विजय गुप्ता, मोहन जुयाल, अरुणा अग्रवाल, दीपा मोदी सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।